मधुमक्खी पालकों को नए बक्से, आधी क़ीमत विभाग देगा
मधुमक्खी पालकों को नए बक्से, आधी क़ीमत विभाग देगा
चंबा और मंडी के तीन सौ पालकों ने आवेदन किया।
बाग़वानी विभाग ने मधुमक्खी पालकों को नए बक्से आधी क़ीमत पर देने की योजना शुरू की है।
चंबा और मंडी ज़िलों से करीब तीन सौ पालकों ने आवेदन किया है। बक्से सर्दियों से पहले बाँटे जाएँगे, ताकि छत्ते ठंड में सुरक्षित रहें।
विभाग शहद की जाँच के लिए मंडी में एक छोटी प्रयोगशाला भी खोलेगा।
कुछ होते देखा?
फ़ोटो के साथ हमारे न्यूज़रूम को WhatsApp पर भेजें।
ख़बर भेजें