मौसम
लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी, कई सड़कें बंद
लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी, कई सड़कें बंद
अटल टनल से यातायात जारी, प्रशासन ने ऊँचे इलाक़ों में न जाने की सलाह दी।
लाहौल-स्पीति में रविवार रात से जारी बर्फबारी के कारण ज़िले की कई सड़कें बंद हो गई हैं।
केलांग में सुबह तक आधा फुट बर्फ जम चुकी थी। अटल टनल से यातायात चल रहा है, पर पुलिस ने वाहन चालकों को चेन साथ रखने को कहा है।
प्रशासन ने पर्यटकों से अगले दो दिन ऊँचे इलाक़ों में न जाने की अपील की है।
कुछ होते देखा?
फ़ोटो के साथ हमारे न्यूज़रूम को WhatsApp पर भेजें।
ख़बर भेजें